
विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में धान की फसल का मुद्दा आवाज
संतोष कुमार सिंह
लखनऊ। विधानसभा में रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने मोंथा चक्रवात से हुई धान की फसल के नुक़सान का मुद्दा सदन में उठाया। नियम-51 के तहत सदन के पटल पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह में आए मोंथा चक्रवात के कारण जनपद बलिया में अत्यधिक वर्षा से धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। विधायक ने बताया कि बलिया जिले का अधिकांश क्षेत्र निचले भू-भाग में होने के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहाँ के छोटे और गरीब किसान, जिनकी फसल नष्ट हो चुकी है और जिनके पास बीमा कवर भी नहीं है। जिससे यहां के छोटे-छोटे काश्तकार और उनका परिवार भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की माँग की। यह सूचना नियम 51 के तहत स्वीकृत की गई है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).