बजट मे कई योजनाएं स्वागत योग्य ः सुरेश छबलानी
लखनऊ। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने कहा कि बजट में एक जनपद एक उत्पाद एवं ओवर ब्रिज एवं बाजारों के सौंदयीकरण के लिए प्रावधान किया गया है एमएसएमई को 75 करोड़ और ओडीओ पी को 315 करोड़ का प्रवधान किया गया है स्वागत योग्य है साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए भी प्रावधान किया गया है लेकिन ई-कॉमर्स बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों पर भी अधिक टैक्स लगाया जाना चाहिए था एक नीति बनाई जानी चाहिए थी जिससे खुदरा व्यापार को राहत मिलती और जल कल विभाग द्वारा सभी छोटे-छोटे दुकानदारों को जिनके यहां नल का कनेक्शन नहीं है लाखों हजारों के बिल भेजे जा रहे हैं उसे निरस्त किया जाना चाहिए था जिससे व्यापारियों को राहत मिलती।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).