
गुलाल व परफ्यूम लगाकर गले लग कर गणेश गंज के व्यापारी ढोल नगाड़े संग होली मिलेंगे
लखनऊ। गणेश गंज व्यापार मंडल का होली मिलन 3 मार्च को सिटी प्लाजा में मनाया जाएगा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री बलराम मौर्य कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि हर साल की तरह इस साल भी क्षेत्रीय व्यापारियों संग गणेश गंज होली मिलन कार्यक्रम कर खुशबूदार गुलाल लगाएगा यह होली गुलाल व परफ्यूम से खेली जाएगी शाम 3 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 6 बजे तक चलेगा गणेश गंज व्यापार मंडल ने आज अपने पदाधिकारियों संग बैठक कर कल होली मनाए जाने का निर्णय लिया है कल 3 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे से 6 बजे के बीच यह कार्यक्रम सिटी प्लाजा में किया जाएगा





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).