
एमिफोरिया-2026: फैशन शो में दिखा ग्लैमर और रचनात्मकता
लखनऊ। एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के लखनऊ परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “एमिफोरिया-2026” के दूसरे दिन फैशन, ग्लैमर और रचनात्मकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित “एमिटी डिजाइनर्स अवॉर्ड-2026” के अंतर्गत फैशन शो का आयोजन किया गया। विशेष रूप से तैयार रैंप, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और संगीत ने कार्यक्रम को पेशेवर फैशन शो का स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर 55 छात्र डिजाइनरों की रचनाओं को 75 छात्र मॉडलों ने रैंप पर प्रस्तुत किया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने “फ्रीडा काहलो” से प्रेरित थीम पर आधारित कलेक्शन पेश किया, जबकि तृतीय वर्ष के छात्रों ने “ज्वेलइश्क” थीम के अंतर्गत आभूषणों से प्रेरित परिधानों का प्रदर्शन किया। आमंत्रित प्रतिभागियों ने “एफर्टलेस दीवा” थीम पर आधुनिक परिधानों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, इंटीग्रल विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सहित विभिन्न संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि मिस यूपी एवं मिस इंडिया फाइनलिस्ट प्रज्ञा सिंह, प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ (प्रो वाइस चांसलर) और प्रो. पूजा वर्मा (निदेशिका, फैशन टेक्नोलॉजी) ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।परिणामों में द्वितीय वर्ष श्रेणी में श्वेता सिंह प्रथम रहीं, जबकि तृतीय वर्ष श्रेणी में शाल्वी सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। आमंत्रित संस्थानों में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही।इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थानों द्वारा ‘आप की अदालत’, ‘वर्चुअल वॉर्टेक्स 3.0’, ‘मिस्ट्री मेनिया’, ‘सिने-होलिक’ और ‘प्रतिभा संगम’ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव का समापन अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य समारोह के साथ होगा।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).