
केन्द्रीय बजट पर रही व्यापारियों की मिली जुली प्रतिक्रिया, किसी ने नकारा तो किसी ने सराहा
लखनऊ। केन्द्रीय बजट को लेकर व्यापारियों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। व्यापारियों को कुछ मुद्दों पर निराशा हात लगी तो कुछ से उत्साह बढा।लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा ने कहा प्रस्तुत किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि यह बजट आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और निर्यात वृद्धि को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सरकारों के साथ एफ.टी.ए. (Free Trade Agreement) समझौतों के बाद सरकार द्वारा उत्पाद एवं संबंधित शुल्कों में दी गई छूट से चमड़ा, जूता, कपड़ा सहित अन्य निर्यात क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारतीय निर्यातकों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती प्राप्त होगी। रक्षा क्षेत्र में उपयोग होने वाली वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क को 20% से घटाकर 10% करना तर्कसंगत निर्णय है, जिससे रक्षा उत्पादन लागत में कमी आएगी। सरकार द्वारा 17 जीवन रक्षक दवाओं पर आयात शुल्क में कमी कर कैंसर, शुगर, बी.पी. सहित गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत प्रदान की गई है। साथ ही बायो-फार्मा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रावधान से दवा निर्माण उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। एन.आर.आई को निवेश की छूट से निवेशकों को लाभ होगा तथा आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। मोटर दुर्घटना में मिलने वाले मुआवज़े को टैक्स-फ्री किए जाने के निर्णय को उन्होंने बड़ी राहत बताया। विदेश में अध्ययनरत छात्रों के खर्च पर लगने वाली टीसीएस कटौती को 5% से घटाकर 2% करना स्वागतयोग्य कदम है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा। कर विवादों के निस्तारण हेतु 5 करोड़ रुपये तक के मामलों में 20% कर एवं 20% पेनाल्टी जमा कर निस्तारण की व्यवस्था व्यापारियों के लिए राहतकारी है, जिससे मुकदमेबाजी कम होगी। सरकार द्वारा नेशनल वस्त्र, परिधान, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और मेगा टेक्सटाइल पार्क को बढ़ावा देने की घोषणाएं भारतीय उद्योगों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस बार के बजट में पिछले बजट से कोई खास बदलाव नहीं दिखा l जैसा कि पहले से उम्मीद थी कि income-tax स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा वहीं हुआ l मेघा टेक्सटाइल पार्क बनाए जाने का फैसला अच्छा है वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को बढावा मिलेगा l व्यापरियों की मांग थी कि e-commerce कंपनियां पर कुछ लगाम लगाई जाए उसमें भी कुछ नहीं किया गया व्यापरियों को इससे निराशा हुई l कैसर की 17 medicine पर कस्टम ड्यूटी फ्री करना अच्छा निर्णय है । बजट में व्यापारियों और आम जनमानस का ध्यान रखे सरकार। नटखेडा रोड युवा व्यपार मण्डल अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने केन्द्र सरकार के आने वाले बजट में व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के साथ आम जनमानस का ध्यान रखने के लिए सरकार से कहा कि सरकारी कर्मचारियों की भांति व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाए एवं दुकान जलने पर बीमे की सुविधा प्रदान की जाए। व्यापारियों द्वारा किसी भी विभाग का बकाया धन जमा करने पर सरकार द्वारा अधिकतम ब्याज घटाकर 8 प्रतिशत किया जाए। हमें आशा है कि केन्द्र सरकार अपने बजट में व्यापारियों सहित आमजन को उपरोक्त सभी सुविधाएं प्रदान करेगी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).