
तालकटोरा रोड के दुकानदारों ने पूराने दर से किराए लिए जाने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री व नगर आयुक्त से गुहार लगाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, महामंत्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तालकटोरा रोड़ आलमबाग के दुकानदारों पर बढ़ाए गए बेतहाशा किराए व नोटिस के विरोध में सुबह 9 बजे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भेंट किया। संगठन मंत्री श्याम मिश्रा ने बताया कि ताल कटोरा रोड के 335 दुकानदारो पर नगर निगम द्वारा 2017 में 1:20 पैसे प्रति स्क्वायर फीट किराए में वृद्धि करते हुए 6:20 पैसे प्रति स्क्वायर फीट किराए में वृद्धि की गई थी। जिस पर दुकानदारों ने अत्यधिक किराए को कम करने की मांग उठाई थी, व्यापारियों ने पूर्व महापौर सयुंक्ता भाटिया के सामने भी रखा था, जिसमे पुरानी दर पर किराए जमा का प्रस्ताव आया था, इसके बाद व्यापारियों ने किराए जमा करने का प्रयास किया तो अधिकारियों ने बताया कि विसंगतियां होने के कारण अभी किराया नहीं लिया जा सकता है। दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम बढ़े हुए दर से 2017 से 2025 तक के किराए की एकमुश्त वसूली नोटिस लाखो रुपए की भेज कर जमा करने का दबाव बना रहा है, है न जमा करने पर 13 दुकाने सील गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर आयुक्त को फोन पर व्यापारियों की समस्याओं को समाधान करने को कहा, इसके बाद व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त गौरव कुमार से मिलकर सम्बंधित समस्याओं का प्रतिवेदन दिया, नगर आयुक्त से लगभग 25 मिनट चली वार्ता के दौरान नगर आयुक्त ने पूरे प्रकरण को गम्भीरता से सुनने के जोनल अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को समस्याओं को निस्तारण करने का आदेशित किया
कार्यक्रम प्रमुख रूप से अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, महामंत्री योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, संगठन मंत्री श्याम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष मंगलेश मिश्रा, प्रशांत वर्मा, राहुल सिंह, रमन मिश्रा, चरन सिंह, पंकज मेहंदी रत्ता, रमन आहूजा, कमलिया, सुनील गुलवानी, शमसुद्दीन, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).