
अयोध्या के डिप्टी कमिशनर ने वापस लिया इस्तीफा
लखनऊ। विगत 27 जनवरी को मुख्यमंत्री के समर्थन मे इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले डीसी एसआईबी प्रशांत कुमार सिंह ने शनिवार को पुनः अपना पद भार संभाल लिया। उन्होंने आज पूरी ऊर्जा के साथ मीडिया को बताया कि उन पर किसी का दबाव नही है वह आज से अपना काम काज संभाल रहे हैँ। मंगलवार को फिल्म अभिनेता की तरह इस्तीफा जेब मे लेकर घूमने की भूमिका मे नजर आने वाले डिप्टी कमिशनर के सुर आज बदले नजर आए और उन्होंने विपक्ष के नेता की तरह अपने भाई डा. विशवजीत सिंह पर पटलवार कर दिया। मालूम हो कि विशवजीत सिंह ने प्रशांत कुमार सिंह पर फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र लगकर नौकरी हासिल किए जाने की शिकायत की है जिसकी जांच अन्तिम चरण मे है। श्री सिंह के मंगलवार का रुदन देकर पूरा विभाग इसलिए रो रहा था कि विभाग के डिप्टी कमिशनर एसआईबी के पद का उन्होंने बलिदान दे दिया जो अन्य अधिकारी कर ही नही सकते। मीडिया के सामने प्रशांत कुमार कभी नायक फिल्म के अनिल कुमार बन गए तो कभी दर्शन शास्त्र के प्रो. इस पूरे प्रकरण मे उनका इस्तीफा किस अधिकारी की संस्तुति से शासन मे गया है इस पर रहस्य बना हुआ। विभाग के कुछ उच्च अधिकारी सूत्रो ने बताया कि प्रशांत सिंह आकस्मिक अवकाश पर थे जो आज समाप्त हो गया और वो आज वापस आ गए। वही सीएम के लिए यह जानना जरूरी है कि विभाग मे भले ही कमिशनर पद के लिए खींच तान न हो लेकिन डिप्टी कमिशनर एसआईबी व एडीशनल कमिशनर ग्रेड वन नोएडा व गाजियाबाद के पद के लिए विभाग मे समय समय पर हल्दी घाटी व पानीपथ का युद्ध होता रहा है। ऐसे मे अगर प्रशांत सिंह का जो इस्तीफा शासन स्वीकृति के लिए भेजा गया है और वह स्वीकृत हो जाता है तो उनका डीसी एसआईबी के पद का बलिदान विभाग के इतिहास मे दर्ज होगा। डीसी साहब शनिवार को आफिस पहुंचे और उन्होंने कडक आवाज मे सेवक को बुलाकर कडक चाय लाने का फरमान सुनाया । उनकी आज कार्यालय मे एंट्री दक्षिण भारत की फिल्म के हीरो की तरह नजर आयी। फिलहाल यह पूरा प्रकरण विभाग व सरकारी तंत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).