
गोमतीनगर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, 2 गिरफ्तार
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने गुरुवार देर शाम को जयपुरिया स्कूल के पास पेब्बलस रेस्टोरेंट में छापा मारा। मौके से हुक्काबार चलता हुआ मिला। पुलिस ने मैनेजर व वेटर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हुक्का, तंबाकू फ्लेवर समेत कई सामान बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, जयपुरिया स्कूल के पास पेब्बलस रेस्टोरेंट है। गुरुवार को पुलिस ने उसमें छापा मारा था। विनयखंड निवासी मैनेजर सत्येंद्र कुमार और विनीतखंड निवासी वेटर अनुज कुमार को गिरफ्तार किया गया। रेस्टोरेंट का संचालक मनीष है। उसके कहने पर ही मैनेजर व वेटर हुक्का बार चला रहे थे।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, बार से चार हुक्के बरामद हुए। स्कूल ड्रेस में देते हैं प्रवेश..... हुक्का बार में तंबाकू और फ्लेवर का इस्तेमाल कर लोगों को इसकी लत डाली जा रही है। बार में पहुंचने वालों में नाबालिगों की तादाद अधिक है। स्कूल ड्रेस में प्रवेश देने से भी गुरेज नहीं करते हैं। नियम के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचने पर पाबंदी है। पर, कैफे की आड़ में चलने वाले हुक्का बार इस नियम को भी ताख पर रख कर संचालन करते हैं।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).