
राजस्व की समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है
1992 बैच के सीधी भर्ती के अधिकारी ने संभाल कार्यभार
रवींद्र प्रकाश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग लखनऊ जोन प्रथम के नवनियुक्त एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन सर्वजीत पद भार ग्रहण करके के बाद मीडिया से हुई शिष्टाचार मुलाकात मे कहा कि राजस्व की वृद्धि व टैक्स की सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता मे शामिल है। सर्वजीत 1992 बैच की सीधी भर्ती के अधिकारी हैं। लखनऊ में तैनाती से पूर्व आगरा व कानपुर में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 के पद पर तैनात रह चुके है। आगरा की विशेष अनुसंधान इकाई मे तैनाती के दौरान प्रान्त बाहर के लोहा, पान मसाला के टैक्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने व 50 हजार व उससे कम कीमत के माल के बिलो को स्कैन करके राजस्व को सुरक्षित करने के लिए बनाए गए रिकार्ड के लिए सुर्खियों मे रहे। एडीशनल कमिशनर सर्वजीत ने जोन प्रथम के अधिकारियों से अपेक्षा की है मार्च का लक्ष्य समय से पूरा करें। इसके साथ ही समय पर कार्यालय पहुंचे जिससे वादो की सुनवाई के लिए आने वाले व्यापारियों व टैक्स अधिवक्ताओं को इंतजार न करना पडे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).