
20 मार्च को झूलेलाल वाटिका में भगवान झूलेलाल जयंती पर सामूहिक महाआरती और भव्य मेला
20 मार्च को झूलेलाल वाटिका में सामूहिक रूप से भगवान झूलेलाल जी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा
लखनऊ | सिन्धी समाज द्वारा झूलेलाल वाटिका में सामूहिक रूप से महाआरती का आयोजन 20 मार्च को सम्पन्न होगा भगवान झूलेलाल जयंती पर ( सिन्धी व्यापारी अपनी प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों को दो दिन 19 और 20 मार्च छूट जरूर दें )ऐसी अपील आज चेट्टी चंद मेला कमेटी की आम सभा की बैठक में की गई है मेला कमेटी के संरक्षक मोहन दास लदानी, राजा राम भावनानी, मुख्य प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी हंस राज राजपाल राजू जसवानी सतीश लखमानी विक्की दयलानी, आनंद खत्री, राम बालानी,नीतेश मध्यान, पुलकित राजपाल, कन्हैया लाल चांदवानी, संतोष हिरवानी जे,पी नागपाल इन्दर कालधी, नीरज राजपाल,सतीश आडवाणी महेश तलरेजा ,सहित सभी ने बताया कि 20 मार्च को मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सिन्धी गीतों के लिए म्यूजिक कार्यक्रम शुभम नथानी भोपाल से कलाकार मेले में धूम मचाएंगे झूले लाल वाटिका में मेले का आकर्षण भगवान झूलेलाल जी की भव्य प्रतिमा के दर्शन और समाज को संदेश देने वाली झाकियां होगी इसके अलावा मेले में स्वादिष्ट पकवानों व्यंजनों के बड़े बड़े स्टॉल लगाए जायेंगे झूले लाल वाटिका में सामूहिक महाआरती 8:30 बजे की जाएगी जिसमें हर हाथ में आरती के दिए ज्वलित किए जायेंगे इस खास अवसर पर भगवान झूलेलाल जयंती पर अभी हाल ही में जन्मे नए शिशुओं का ( शनिदेव जी के मंदिर क्लार्क अवध)के बगल भगवान झूलेलाल मंदिर में ( मुंडन संस्कार) भी सम्पन्न किए जाते हैं ऐसी ही परम्परा है जयंती इस खास दिन पर जनेव संस्कार करना भी सिन्धी समाज शुभ मानता है |





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).