
गुरू नानक नगर वार्ड पार्षद ने नारियल फोड़कर शुरू
- नटखेड़ा रोड की गली का कार्य ,
लखनऊ | नटखेड़ा रोड आलमबाग मे सोमवार को गुरू नानक नगर वार्ड पार्षद ने नारियल फोड़कर | नटखेड़ा रोड की गली का कार्य शुरू कराया। इस दौरान नटखेडा रोड युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनीष अरोडा सहित क्षेत्र के व्यापारियों परमजीत सिंह, गुरजीत अरोड़ा, विनय अग्रवाल, मोहित जुनेजा और वैभव अभिलाष समेत कई स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रीय लोगों ने क्षेत्रीय गुरू नानक नगर नगर वार्ड पार्षद पियूष दीवान को माल्यार्पण कर मुंह मीठा करा , स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पियूष दीवान ने कहा यह निर्माण कार्य पार्षद निधि से किया जा रहा है। इस दौरान नटखेडा रोड व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से गली की मरम्मत और निर्माण की मांग की जा रही थी। अब कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).