
महिलाओं को किया गया सम्मानित
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के तत्वाधान में महिलाओं का सम्मान समारोह उत्तरधौना स्थित लोग बंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंध के प्रबंधक शिवकुमार सिंह ने किया। इस मौके पर समाजसेवी पूर्व ग्रामप्रधान उत्तरधौना संदीप सिंह उर्फ रिंकू प्रधान, जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, कॉलेज के प्रबंधक शिवकुमार सिंह, पूर्व पार्षद चिनहट स्नेहलता राय, जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की महिला सदस्य प्रियंका भारद्वाज निगम, डॉ किरण द्विवेदी, सुमन गुप्ता उप निरीक्षक प्रियंका राठौर, समाजसेवी मंजू आनंद, मोहिनी सिंह वंदना सिंह, सुमन सिंह सिंह व संगठन के पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी संगठन मंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने गर्मजोशी के साथ महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि सभी को इसकी शुरुआत घर से करनी चाहिए। जिस परिवार, जिस समाज, जिस राज्य, जिस देश में महिलाओं का सम्मान नहीं होगा। उसका विकास कभी नहीं होगा। वही कॉलेज के प्रबंधक शिवकुमार सिंह ने कहा कि गाड़ी में जिस तरह दो पहिया होती है,बिना दोनों पहिया के गाड़ी नहीं चल सकती, उसी तरह से यह दुनिया बिना महिलाओं के नहीं चल सकती हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधान अनौरा कला अमित राज यादव, पूर्व ग्राम प्रधान उत्तरधौना संदीप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह, उप निरीक्षक प्रियंका राठौर, महिला दीवान अमरावती दुबे, पूर्व पार्षद स्नेह लता राय, समाजसेवी वंदना सिंह, समाजसेवी मंजू आनंद, समाजसेवी सुमन सिंह, समाजसेवी सुमन गुप्ता, पत्रकार प्रियंका भारद्वाज निगम समेत कई महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित जनमानस को संबोधित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को लेकर काम करने वाली महिलाओं में से वंदना सिंह, स्नेह लता राय, मोहिनी सिंह, मंजू आनंद, प्रियंका राठौर, सुमन गुप्ता, डॉक्टर किरण द्विवेदी, हिना, अमरावती दुबे, प्रियंका भारद्वाज निगम सुमन सिंह, अर्चना गुप्ता रेखा अवस्थी, रेखा सोनी ज्ञान देवी, शशिलता मौर्य, मुस्कान तिवारी, सुमन सिंह समेत दो दर्जन से अधिक महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, शाल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन के पदाधिकारी अधिकारियों में से जेपी के उपाध्यक्ष रवि जायसवाल संगठन मंत्री रामलायक यादव, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम कार्यकारी संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, संरक्षक सदस्य जोगिंदर सिंह खालसा, संरक्षक सदस्य विवेक विश्व पांडे, संरक्षक सदस्य भगवान दास, संरक्षक सदस्य ग्राम प्रधान अनोरा अमित राज यादव, संरक्षक सदस्य अशोक यादव, केकेसी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के सदस्य निशांत सिंह, शरद चंद्र, दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष सनी शाह कोषाध्यक्ष लखनऊ सनी कुमार, जिला उपाध्यक्ष लखनऊ रंजीत सिंह, महिला विंग उपाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज निगम समेत दर्जनों की संख्या में सम्मानित महिलाएं प्रबुद्धगण मौजूद रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).