
महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई
लखनऊ। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बधाई दी। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन नारी सशक्तीकरण का पर्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेश की महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम, दोषियों के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्यवाही कराने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तीकरण, शिक्षा व स्वास्थ्य के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।
शहर एवं ग्रामीण हर क्षेत्रों की महिला आज सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर हैं। वह अपने अधिकारों को जान चुकी है। आज नारी अबला नहीं सबला है, मेरा अपना मानना है कि नारी एक शक्तिपुंज है बस केवल खुद को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पूर्ण रूप से तभी सार्थक होगा जब सभी महिलाएं स्वावलंबी बने, शिक्षित हो एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).