
शक्ति सिंह के सर पर है कई दिग्गज नेताओं का हाथ
- पुलिस के बुलावे पर नहीं आया शक्ति सिंह
- कम समय में ही शक्ति ने बनाई अकूत संपत्ति
- थाइलैंड की लड़कियों को अपने अपार्टमेंट में रखकर अनैतिक कार्य कराने के मामले में आरोपी शक्ति सिंह की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
संतोष कुमार सिंह
लखनऊ। विदेशी युवतियों को अपने अपार्टमेंट में रखकर अनैतिक कार्य कराने वाला शक्ति सिंह कम समय में ही अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा। उसके कई अन्य कारनामों की पुलिस जानकारी जुटा रही है। रविवार को उसे चिनहट थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं पहुंचा। पुलिस अब उसे हिरासत में लेने का प्लान बना रही है। शक्ति सिंह ने मल्हौर रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से पढ़ाई पुरी करने के बाद रियल स्टेट के बिजनेस में उतरा गया था। उसने दिसम्बर 2022 में श्री साईं रिलय इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी बनाई। जिसके निदेशक साधना सिंह व शक्ति सिंह हैं। इस कंपनी के निवेशकों में कुवंर विवेक सिंह, राकेश कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह और दीपेश सक्सेना का भी नाम प्रकाश में आया है।
चिनहट के मल्हौर में उसने शक्ति हाइट अपार्टमेंट बनाया। चिनहट क्षेत्र में ही उसके इस प्रकार के चार अपार्टमेंट है। खास बात यह है कि किसी भी अपार्टमेंट का नक्शा एलडीए से पास नहीं है। पुलिस अब शक्ति सिंह की कुंडली खंगालने में जुटी है। शक्ति सिंह के सर पर कई दिग्गज नेताओं का हाथ है। रविवार से शक्ति सिंह के साथ कुछ दिग्गज नेताओं की तस्बीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
मूल रुप से फैजाबाद का रहने वाला शक्ति सिंह राजधानी के मल्हौर रोड स्थित एक निजी विश्वविलय से वर्ष 2008 में एमबीए की पढ़ाई पुरी की। इसके बाद वह रियल स्टेट के धंधे में अपना भाग्य आजमाना शुरु कर दिया। चिनहट क्षेत्र में उसने कुछ ही सालों में चार अपार्टमेंट खड़ा कर लिया। यह सारे अपार्टमेंट अवैध हैं किसी भी अपार्टमेंट का नक्शा एलडीए से पास नहीं है। और तो और शक्ति सिंह ने अपार्टमेंट के निर्माण में चोरी की बिजली का इस्तेमाल किया। विद्युत चोरी को एक मुकदमा शक्ति सिंह के खिलाफ चिनहट थाने पर दर्ज है। बीते 12 मार्च को मल्हौर स्थित शक्ति हाइट अपार्टमेंट में चिनहट पुलिस ने छापेमारी की। यहां 10 विदेशी महिलाओं मिली। पुलिस की जांच प्रारम्भिक जांच में इस बात जानकारी मिली है कि थाइलैंड मूल की इन विदेशी लड़कियां से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था। थाइलैंड की इन लड़कियों से रात और दिन अनैतिक कार्य करावाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने शक्ति सिंह और अर्जित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति सिंह की पुलिस पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है।
शक्ति सिंह के खिलाफ दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
थाईलैंड मूल की युवतियों को अपने अपार्टमेंट में रखकर अनैतिक कार्य करवाने वाले शक्ति सिंह का अपराध से पुराना नाता है। शक्ति सिंह के खिलाफ राजधानी के महानगर थाने में वर्ष 2018 में आईपीसी की धारा 120बी, 354 क और 506 में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा चिनहट थाने में भी शक्ति सिंह के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2019 और वर्ष 2022 में दर्ज इन मुकदमों में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, और भारतीय विद्युत अधिनियम (संशोधन) 2003 की धाराएं शामिल हैं। एसीओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि शक्ति सिंह के खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस से बनाई दूरी, सोशल मीडिया पर शक्ति सिंह ने रखा अपना पक्ष
थाईलैंड मूल की युवतियों को अपने अपार्टमेंट में रखकर अनैतिक कार्य कराने के मामले में मुकदमा झेल रहा श्री साईं रिलय इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड का डॉयरेक्टर शक्ति सिंह को रविवार चिनहट पुलिस ने कोतवाली में बुलाया था। लेकिन वहां देर शाम तक यहां नहीं पहुंचा। इस बीच शक्ति सिंह ने अपने फेसबुक वॉल से इन आरोपों को गलत बताते हुए लिखा कि ‘‘ सोशल मीडिया पर शक्ति हाईट्स को लेकर कुछ लोगों के द्वारा कंपनी एवं हमारी छवि को धूमिल करने के लिए गलत खबर फैलायी जा रही है, जिसमें तनिक भी सत्यता नहीं है।
फ्लैट्स को किराये पर दिया गया था तथा किराये हेतु अनुबंध भी कराया गया था जिसके कागजात हमारे पास हैैं, और फ्लैट्स में किसी प्रकार का कोई गलत कार्य नहीं किया जाता था। पुलिस के द्वारा जो भी दस्तावेज मांगे जा रहा है मेरे द्वारा सभी प्रदान किये जा रहे हैं। और प्रशासन के हरसंभव सहयोग हेतु तत्पर हैं। कृपया भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें तूल दें। वहीं एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि शक्ति सिंह को कोतवाली में बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आया। उसने पुलिस को ऐसी कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराये हैं जिसकी चर्चा व फेसबुक पर कर रहा है। शक्ति सिंह ने "विजुअल लाइव"को बताया कि फ्लैट्स काविड काल से ही रेंट पर है। वह बीते 2 साल से उस अपार्टमेंट में नहीं गया है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).