एक-एक लाख चेक व स्मृति से सम्मानित हुए सर्वेश मिश्र समेत 24 साहित्य साधक
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने आयोजित किया वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' 2025-26
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह ‘अलंकरण’ (2025–26) का भव्य आयोजन रविवार को गोमती नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में किया गया। इस अवसर पर सरकारी सेवा से जुड़े 24 साहित्यकारों को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा तथा संस्थान के संरक्षक डॉ. हरी ओम मंचासीन रहे। उन्होंने काव्य संग्रह ‘यथार्थ’ के रचनाकार सर्वेश कुमार मिश्र एवं मुक्तिनाथ झा को पगड़ी पहनाकर जयशंकर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपये नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वाणी वंदना ‘भावना’ प्रस्तुत की गई। संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता एवं डॉ. शोभा दीक्षित ने संस्थान की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की।
समारोह में सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र, पगड़ी, शॉल तथा नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
अलंकरण 2025–26 : प्रमुख पुरस्कार विजेता
मुख्य पुरस्कार (₹1,00,000 एवं स्मृति चिन्ह):
पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी — राजेश प्रताप सिंह
भगवती चरण वर्मा — हेमन्त द्विवेदी
सुमित्रानंदन पंत — डॉ. राजीव दीक्षित
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र — सुरेंद्र सिंह लौर
अमृत लाल नागर — डॉ. लक्ष्मीकान्त शुक्ला
डॉ. विद्यानिवास मिश्र — राम सिंह
श्याम सुन्दर दास — श्रीमती सुषमा सागर मिश्रा
जयशंकर प्रसाद — सर्वेश कुमार मिश्र
डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ — डॉ. वेदपति मिश्रा
गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ — योगेश पाठक
डॉ. हरिवंश राय बच्चन — चन्द्र देव दीक्षित
रामधारी सिंह ‘दिनकर’ — दिनेश कुमार तिवारी
मिर्जा गालिब — डॉ. मोहम्मद जुबैर
फिराक गोरखपुरी — डॉ. अख्तर रियाज़
अमीर खुसरो — विनोद शंकर शुक्ल ‘विनोद’
अकबर इलाहाबादी — रणविजय सिंह ‘पुलुर’
प्रताप नारायण मिश्र — कृष्ण स्वरूप सक्सेना
शिव सिंह सरोज — मुरलीधर मिश्र
बाल कृष्ण भट्ट — अरुण कुमार गुप्ता
महादेवी वर्मा — मुक्तिनाथ झा
मीर तकी मीर — डॉ. सलीम अहमद
जोश मलिहाबादी — डॉ. वंदना
शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय — डॉ. प्रार्थना सिंह
सुब्रह्मण्यम भारती — श्री किल्लाडा सत्यनारायणा
अन्य सम्मान
साहित्य गौरव सम्मान (₹7,000):
श्रीमती मीना गौतम, उपमा गुप्ता, बृह्मनाथ, मृगांक श्रीवास्तव
रम्मन पुरस्कार (₹11,000):
श्रीमती नुसरत अतीक
साहित्य बंधु पुरस्कार (₹5,000):
राम श्रृंगार दुबे, प्रताप नारायण मिश्र





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).