
एलपीजी संकट सरकार की नाकामीः शुभम राय
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा संगठन के प्रदेश सचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी पं. शुभम राय से पत्रकारों से बातचीत में कहा वर्तमान सरकार के दुर्व्यवस्था का बहुत बड़ा प्रमाण आज एल. पी. जी. गैस सिलेंडर की असहज उपलब्धता हैं,जिसके कारण व्यापारियों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है, छोटे-छोटे फास्ट फूड कॉर्नर और होटल रेस्टोरेंट के मालिकों को भी एल.पी. जी. गैस के संकट का सामना करना पड़ रहा है, जनता आज ई के.वाई.सी. के नाम पर एल.पी.जी. एजेंसीज में लाइन लगाए खड़ी है।। शुभम राय सोलर इंडस्ट्री के जरिए हजारो लोगो को रोजगार उपलब्ध करवाकर अपने सामाजिक दायित्वों को भी पूरा कर रहे है। गोमतीनगर मे हुई बैठक मे शुभम राय ने सोलर प्लांट लगवाने की कई योजनाओं की जानकारी भी दी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).