
विक्रम संवत्सर के लिए व्यापारियों ने निकाली जोरदार स्वागत यात्रा
आने वाले कुछ वर्षों में सारा देश
संवत्सर को ही मनाएगा नया वर्ष... संदीप बंसल
लखनऊ | अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भारतीय नव समुद्र के आगमन पर हजरतगंज क्षेत्र में सैकड़ों व्यापारियों के साथ संदीप बंसल के नेतृत्व में स्वागत यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनिल जी ने किया। इस अवसर पर बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे
स्वागत यात्रा को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि आज जिस प्रकार सैकड़ों व्यापारी अपनी दुकान छोड़कर नववर्ष के स्वागत के लिए एकत्रित हुए हैं, उससे यह स्पष्ट हो रहा है, कीर्ति शीघ्र सारा देश विक्रम संवत्सर को ही नववर्ष के रूप में आयोजित किया करेगा
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने बताया कि में बताया की के डी सिंह बाबू स्टेडियम पर एकत्रित सैकड़ों व्यापारियों ने ऊंचे ऊंचे ऊँचे झंडों, ढोलबाजों के साथ यात्रा प्रारंभ की, जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश की महिला महामंत्री एकता अग्रवाल जी के नेतृत्व में महिलाओं ने हिस्सेदारी की।इस अवसर पर श्रीमती वंदना बंसल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्वागत यात्रा का हजरतगंज क्षेत्र में जगह जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
यात्रा का समापन गांधी प्रतिमा पर एक सभा के रूप में हुआ। जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे स्वागत यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री अनुज गौतम, शुभम मौर्य, अमरनाथ चौधरी, विनय अग्रवाल, बिपिन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजय निधि अग्रवाल, ललित सक्सेना, पतंजलि सिंह, सनत गुप्ता, कर्मेंद्र सिंह, रमेश शुक्ला, विकास सक्सेना,मलखान सिंह यादव सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे।
सुरेश छाबलानी





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).