
निराला नगर में लाडली विवाह उत्सव आज
लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क में 19 फरवरी को मानवता और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'चतुर्थ सामूहिक लाडली विवाह उत्सव' में 15 कन्याएं परिणय सूत्र में बंधेंगी। संस्था की ओर से बेटियों को दाम्पत्य जीवन शुरू करने के लिए उपहार स्वरूप सोने के आभूषण और एफडी (एफडी) भी दी जायेगी। संस्थापक व अध्यक्ष गोविंद कृष्ण अग्रवाल 'पप्पू बोरा' ने बताया कि विवाह उत्सव का आगाज शाम 4:00 बजे ढलाई घर, डालीगंज से होगा, जहाँ से सभी जोड़ों की संयुक्त बारात गाजे-बाजे के साथ निराला नगर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।
बेटियों को विशेष उपहार: संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष गोविंद कृष्ण अग्रवाल 'पप्पू बोरा' ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक कन्या को सोने का लॉकेट, टॉप्स और 1000 रुपये की एफडी दी जायेगी। इसके साथ ही, गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक सभी घरेलू सामान भी भेंट किया जाएगा।
विदाई समारोह: विवाह की रस्में 19 फरवरी को संपन्न होंगी, जबकि 20 फरवरी को सभी नवविवाहित जोड़ों की भावपूर्ण विदाई की जाएगी।
मीडिया प्रभारी पारस जैन (एडवोकेट) के अनुसार, इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर जी होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक त्रिलोकी चंद्र अग्रवाल, गोविंद नारायण शुक्ला 'चच्चू', पूर्व अध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन मुकेश मर्चेंट, नमन सरावगी, पार्षद पृथ्वी गुप्ता और मुकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).