
जीएसटी की फर्जी बनाकर सरकार को करोड़ों की चपत लगाने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार
राज्य जीएसटी के अधिकारियों ने की.प्रदेश की पहली गिरफ्तारी कमिशनर डा नितिन बंसल ने की सराहना
लखनऊ। प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चौहान रतन व राज्य जीएसटी आयुक्त डा. नितिन बंसल के निर्देश पर जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर करोडों की आईटीसी कलेम लेने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ चल रहे अभियान मे मथुरा एसआईबी को बडी सफलता मिली हैँ। संयुक्त आयुक्त मथुरा अनिल कनौजिया के निर्देश पर टीम ने पुख्ता जानकारी जुटाकर छापा मारा और मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लोकल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चारो अभियुक्तों को जेल भेज दिया। जीएसटी कमिशनर डा. नितिन बंसल ने अलीगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त की इंटेलिजेंस बेस कार्रवाई की सराहना की है।
मथुरा की एसआईबी टीम को करीब 20 दिन पहले एसजी ट्रेर्डस जिसने 253 ईवेबिल के माध्यम से विभिन्न फर्मों को रुपये 1341.89 लाख की आपूर्ति धोषित की है, इसके कारोबार को लेकर संदिग्ध जानकारी मिली थी। इसके बाद संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर एसआईबी टीम ने इस फर्म से जुडी फर्मों का डाटा विशलेषण व रेकी शुरू की, जिसमे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली। इस दौरान अधिकारियों ने एसजी ट्रेर्डस के स्वामी सुदेश गोयल के आवासीय पते व प्रतिष्ठान की भी रेकी की, वही संयुक्त आयुक्त इस पूरी जांच पर निगाह बनाए हुए थे। गोपनीय जांच मे टैक्स चोरी के सबूत मिलने के बाद संयुक्त आयुक्त मथुरा संभाग ने सर्च वारेन्ट प्राप्त कर घोषित व्यापार स्थल पर छापा मारा, जहां मौके पर फर्म बंद पायी गयी। मौके पर भवन स्वामी से हुई पूछताछ मे उसने अपने लिखित बयान मे बताया कि दो दिन पहले भवन को किराए पर लेकर फर्म का बोर्ड लगाया गया है। अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करने के लिए जांच टीम ने जाल बिछाया और नाटकीय अंदाज मे टीम को मौके से रवाना करके भवन स्वामी से फर्म संचालक को फोन करके बुलवाया गया। टीम के अधिकारी मौके के आसपास ही रहे और मुखबिर को एकटिव कर दिया रात करीब 9 बजे एक कार से तीन लोग करन टेगोरिय, देव शर्मा व प्रशांत अम्बेश जैसे ही भवन स्वामी से बात करने लगे मौके पर मौजूद डिप्टी कमिशन व अन्य अधिकारियों ने घेर लिया इस दौरान अभियुक्तों ने भागने की कोशिश करने लगे इसी दौरान संयुक्त आयुक्त अनिल कनौजिया पहुंच गए और उन्होंने चलती गाडी से कूद कर तीनो अभियुक्तों को पकड लिया। गाडी की तलाशी मे 68 चेक बुक व 2 पासबुक व 41 एटीएम कार्ड 7 पैनकार्ड 8 मोबाइल व 3 रेन्ट एग्रीमेंट व 14 चाभी व विभिन्न फर्मों से संबंधित मोहर बरामद हुई। जांच अधिकारियों ने आपरेशन की सफलता की जानकारी अतरिक्त आयुक्त ग्रेड 2 अलीगढ़ जोन को दी गयी। इसके बाद थाना जमुना पार पुलिस को तहरीर देकर अभियुक्तों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).