
जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला की माताजी के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना
लखनऊ। जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन (जेपीए) रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश संगठन ने राजधानी लखनऊ में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला की माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
बुधवार, 18 फरवरी को संगठन के पदाधिकारियों ने राजाजीपुरम स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में संरक्षक शिव शंकर मिश्रा, संरक्षक विवेक विश्व पांडे, संरक्षक भगवान दास, संरक्षक अमित राज यादव, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष सनी शाह सहित अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
संगठन की ओर से ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).