
पदोन्नति व नए पद के वेतन मान की फाइल को बढाने के लिए संघो को करनी पड रही पैरवी
रवींद्र प्रकाश
लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फाइलो को लटकाने अटकाने की कार्यशैली को लेकर बेहद सख्त है। समीक्षा बैठको मे सीएम कई बार तल्ख लहजे मे अधिकारियों को इस सोच से ऊपर उठने.की हिदायत तक दे चुके है। इसके बावजूद उन्ही के नियंत्रण मे आने वाले राज्य कर अधिकारियों की पदोन्नति व नए पद के ग्रेड पे की फाइल 28 फरवरी से जीएसटी मुख्यालय मे ऐसी जाम.पडी है कि उसको धक्का लगाने के लिए अधिकारी संघ के अध्यक्ष व महासचिव को प्रमुख सचिव कामिनी चौहान रतन को पत्र लिखना पडा है। इसे चिराग तले अंधेरे की संज्ञा दिया जाना गलत नही होगा ।
प्रमुख सचिव को दिए गए पत्र मे.कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिकारी सेवा संघ आपका ध्यान राज्य कर विभाग में लम्बित पदोन्नतियों एवं एसीपी लाभ से संबंधित प्रकरणों की ओर आकृष्ट कराते हुए निवेदन के साथ अवगत कराना चाहता है कि वर्ष/सत्र 2025-26 में विभाग के अन्य पदों पर डी०पी०सी० संपन्न करायी जा चुकी है तथा पदोन्नति आदेश भी जारी किये जा चुके है। अन्य पदों यथा डीसी से जेसी, एसी से डीसी तथा सीटीओ से एसी के पदो पर डी०पी०सी० नही हुई है।वही एसीपी के विभिन्न चरणों (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) से संबंधित अनेक प्रकरण लम्बे समय से लंबित हैं, जिसके फलस्वरूप पात्र अधिकारियों को समय से वित्तीय लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति न केवल अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित कर रही है, बल्कि विभागीय कार्य संस्कृति एवं दक्षता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। संघ का यह विश्वास है कि आपके संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में, विभाग के अधिकारियों के वैधानिक अधिकारों एवं सेवा हितों की रक्षा होते हुए, राजस्व संग्रह तथा कर प्रशासन की दक्षता और अधिक सुदृढ़ होगी। आपसे करवद्ध प्रार्थना है कि उपर्युक्त बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक निर्देश जारी करने करवाने की कृपा करें।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).