
सलमान खान को फिर मिली धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मुंबई। अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली में यातायात विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी आई है। सलमान खान को उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
धमकियों का सिलसिला
पिछले कुछ साल से सलमान खान को धमकियों का सिलसिला जारी है। गुजरात के साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने उन्हें धमकाया भी है घर के बार फायरिंग भी की। बिश्नोई का नाम लेकर कुछ और लोगों ने भी सलमान को धमकी देते हुए वसूली में करोड़ों रुपये मांगने की नाकाम कोशिश भी है। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार भी कर लिया था।
8 नवंबर 2024 को भी मिली धमकी
बता दें कि 8 नवंबर 2024 को भी सलमान को मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए धमकी भरी कॉल की गई थी। इसके बाद वर्ली पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कथित तौर पर धमकी भरे संदेश में एक गाने का जिक्र था जिसमें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई दोनों का जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई थी कि गीत लिखने वाले को एक महीने के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गीतकार की हालत इतनी खराब कर दी जाएगी कि वह गीत लिखने लायक नहीं रहेगा। अगर सलमान खान में हिम्मत है, तो उन्हें उसको बचाकर दिखाए।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).