
ICSE-ISC परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उछल पड़े RLB मेधावी
लखनऊ। गुरुवार को कॉउंसिल फ़ॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। आईसीएसई (10वीं) और ISC (12वीं) की परीक्षा में रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-6 विकास नगर शाखा के मेधावियों ने इस वर्ष भी अपना दबदबा कायम रखा। मेधावियों ने बेहतर अंकों के साथ सफलता का परचम लहराया।
ICSE (10वीं) में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर आरूषी ने विद्यालय में टॉप किया। वहीं दिव्यांश वर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, ओम यादव, SANUJ पुष्कर, शिखर पाण्डेय ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय हासिल किया। जबकि आयुषी सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, समर श्रीवास्तव 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान हासिल किया।
ISC (12वीं) में 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम गुप्ता ने विद्यालय में टॉप किया। वहीं वैभव कश्यप ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, रुद्र प्रताप सिंह, रुद्राक्ष श्रीवास्तव ने 91.75 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय हासिल किया। जबकि आदित्य कुमार शर्मा ने 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय पहुंचे सभी मेधावियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जयपाल सिंह, डायरेक्टर निर्मल टंडन, प्रिंसिपल रुचिता श्रीवास्तव, टीचर्स ने मेधावियों को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान मेधावियों ने भी टीचर्स के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जयपाल सिंह ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इसे स्टूडेंट्स व टीचर्स की मेहनत का परिणाम बताया। प्रिंसिपल रुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि सभी स्टूडेंट्स नियमित विद्यालय आये और मेहनत से मन लगाकर पढ़ाई की। टीचर्स ने भी बच्चों की समस्याओं का सरलता से समाधान किया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).