CBSE 12वीं : भीषण गर्मी में हुई अंकों की बारिश तो उछल पड़े RLB के मेधावी
लखनऊ। परीक्षा परिणामों के लिए भले ही CBSE 12वीं के स्टूडेंट्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ा लेकिन बिना पूर्व घोषणा के बुधवार को अचानक परिणाम घोषित कर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्टूडेंट्स को सरप्राइज दिया। जिसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12वीं में रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल के मेधावियों ने अपना दबदबा कायम रखा और सफलता का परचम लहराकर विद्यालय व राजधानी का मान देशभर में बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सेक्टर-"14" इंद्रानगर शाखा में एकत्र हुए सभी मेधावी खुशी से उछल पड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विद्यालय के संस्थापक जयपाल सिंह, डायरेक्टर निर्मल टंडन व टीचर्स ने मेधावियों को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान मेधावियों ने भी टीचर्स के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जयपाल सिंह ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इसे स्टूडेंट्स व टीचर्स की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहाकि की सफलता का यह क्रम टूटना नहीं चाहिए।
12वीं की परीक्षा में विद्यालय के 1473 स्टूडेंस शामिल हुए थे। जिसमें 219 मेधावियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। सेक्टर-"14" विकास नगर शाखा की छात्रा अदिति मिश्रा ने 99.2% अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं इसी शाखा की ऐश्वर्या पाण्डेय ने 99% अंकों के साथ दूसरा और 98.4% अंकों के साथ इरम फातिमा ने तीसरा, सी ब्लॉक इंदिरा नगर की छात्रा अविका द्विवेदी व सेक्टर-"14" विकास नगर शाखा की छात्रा सानवी कटियार ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। जबकि चिनहट शाखा की अंशू यादव, आस्था मिश्रा, सी ब्लॉक इंदिरा नगर की अंशिका मौर्या, सेक्टर-"3" विकास नगर शाखा के दिव्यांशु पाण्डेय ने 97.6% अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया।
विद्यालय के मेधावियों ने शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान शिक्षकों ने हर कठिनाई में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। मेधावियों के अनुसार नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन सफलता की कुंजी हैं। उनका कहना है कि बिना तनाव के एकाग्र होकर पढ़ाई करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
विद्यार्थियों ने निरंतर अभ्यास को भी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। खास बात यह रही कि अधिकांश मेधावियों ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर किया, जिससे पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने में मदद मिली।
99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप करने वाली आरएलबी सेक्टर-"14" विकासनगर शाखा की छात्रा अदिति मिश्रा चिकित्सक बनकर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था में अपना योगदान देना चाहती है। अदिति के पिता विवेक कुमार मिश्रा निजी जॉब करते हैं और मां कुमकुम मिश्रा गृहणी हैं।
99% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल करने वाली सेक्टर-"14" विकास नगर शाखा की छात्रा ऐश्वर्या पाण्डेय आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहती है। ऐश्वर्या के पिता अभय शंकर पांडेय निजी बैंककर्मी हैं और मां अंजू पांडेय गृहणी हैं।
98.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करने वाली सेक्टर-"14" विकास नगर शाखा की छात्रा इरम फातिमा अपनी दादी का सपना पूरा करना चाहती है। इरम ने बताया कि बचपन से उसका सपना है कि वह चिकित्सक बने और उसकी दिवंगत दादी जबुन्न निशा भी चाहती थी वह चिकित्सक बने क्योंकि परिवार में कोई डाक्टर नहीं है। इरम के पिता इजहार अहमद और मां नसीम फातिमा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
97.8% अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल करने वाली सेक्टर-"14" विकास नगर शाखा की छात्रा सानवी कटियार भी चिकित्सक बनकर परिवार का सपना पूरा करना चाहती है। सानवी के पिता अखिलेश कुमार कटियार किसान हैं और मां अर्चना कटियार गृहणी है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).