
बाढ़ परियोजनाओं के प्राप्तगी में धन उगाही का आरोप
लखनऊ । राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद ने सिंचाई विभाग में बाढ़ की परियोजनाओं के प्राप्तगी में धन उगाही का आरोप लगाया है। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव हुकुम सिंह ने मुख्य मंत्री को एक शिकायती पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। कुकुम सिंह ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि परियोजनाओं की प्राप्तगी के नाम पर प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय के अन्तर्गत अनुसंधान एवं नियोजन अनुभाग में कार्यरत अधीक्षण अभियन्ता, आईएण्डपी सर्किल-तृतीय लाखों की धन उगाही कर रहे हैं। शिकायती पत्र में कथित तौर पर यह भी आरोप लगाया गया है कि बीते 7 वर्षों से तैनात अधीक्षण अभियन्ता रजत अग्रवाल व मण्डल कार्यालय में कार्यरत संगणक सुरेश पंकज की विजिलेन्स जाँच भी हो चुकी है। उन्होंने इनके अधीनस्थ कुछ अन्य कर्मचारियों पर भी भ्रष्टाचार और मिलीभगत का आरोप लगाया है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).