
शासन-प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्रीय नेताओं ने फिर बसवायी अवैध झुग्गी-झोपड़ियां
- विकासनगर झुग्गी-झोपड़ी अग्निकांड के पीड़ित फिर लाक्षागृह की ओर
लखनऊ। शासन-प्रशासन की अनदेखी और क्षेत्रीय नेताओं ने वोटबैंक की खातिर लगभग दो माह से अधिक पूर्व रिंगरोड विकासनगर में हुये भीषण अग्निकांड में स्वाहा हुयी झुग्गी-झोपड़ियों के पीड़ितों को एक बार फिर खतरों की खाई में धकेल दिया है। मालूम हो बीते अप्रैल के मध्य यहां हुये भीषण अग्निकांड में सैकड़ों झोपड़ियां जलकर राख हो गयी थी और मासूमों को जान से हाथ धोना पड़ा था। इस बड़े हादसे के बाद पीड़ितों के लिये स्थायी समस्या का समाधान के लिये प्रयास न कर अग्निकांड स्थल सरकारी जमीन पर अवैधानिक रूप में न सिर्फ झुग्गी-झोपड़ियां बनवा दी गयी और उसमें एक राजनैतिक दल ने अपने झण्डे भी लगवा दिये, और सारी बिजली आदि की सुविधायें अवैधानिक रूप से दिलवाने में जुटे हुये है। अर्थात वोटबैंक के तथाकथित लालची नेताओं ने प्रशासन के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र को एक बार फिर लाक्षागृह बनाकर वहां रह रहे लोगों को खतरे में डाल दिया है। जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुये यहां बसे लोगों को जांच कर सुरक्षित स्थानों पर बसाने का कार्य करें और बीते अप्रैल में हुये भीषण अग्निकांड के बाद शासन प्रशासन के अधिकारियों की अनदेखी और अप्रत्यक्ष रूप में पुनः अवैधानिक रूप से झुग्गी-झोपड़ियों को बसाने में सहयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी काररवाई की जाये।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).