
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में श्री विकास कुमार श्रीवास्तव 'बाबा' को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
लखनऊ | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव (IRS) एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति पर समाजसेवी श्री विकास कुमार श्रीवास्तव 'बाबा' को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, VSM (सेवानिवृत्त) द्वारा जारी किया गया। यह महत्वपूर्ण दाचित्व उन्हें समाज सेवा, संगठनात्मक क्षमता, अनुभव, कार्यकुशलता तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रति अटूट आस्था एवं कायस्थ समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे निरंतर योगदान को दृष्टिगत रखते हुए प्रदान किया गया है। महासभा ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री विकास कुमार श्रीवास्तव 'बाबा' अपने कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं संगठनात्मक दक्षता के बल पर उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित करेंगे तथा समाजहित में प्रभावी भूमिका निभाते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तथा राष्ट्रीय महासचिव (युवा) श्री अनुराग श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। नियुक्ति पर समाज के विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री विकास कुमार श्रीवास्तव ‘बाबा' को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).