
फ्लैग नवयुवक वाल्मीकि संघ का होली मिलन व मातृ शक्ति सम्मान समारोह
हेडिंग-स्वच्छकार समाज की माताओं-बहनों के चरण पखारकर हुआ अभिनंदन
क्रासर-समाज कल्याण विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उठाए स्वच्छकार समुदाय-असीम अरुण
क्रासर-रंगारंग कार्यक्रम में गुलाल व फूलों की होली
लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व कई अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में रविवार की शाम राजधानी में एक बहुत ही भावुक और लीक से हटकर होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। अखिल भारतीय नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस होली मिलन में स्वच्छकारसमाज की माताओं, बहनों के गंगाजल से पैर पखारकर उनका सम्मान किया गया। जब बेटे ने मां के और भाई ने बहन के पैर पखारे तो इन माँ बहनों की आंखे छलक पडीं, दिल भर आया। इस अवसर पर उन्हें वस्त्रदान भी किया गया। कार्यक्रम को बहुत सार्थक और इमोशनल करार देते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि उनके विभाग की ओर से चलायी जा रही सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का दलितों के अन्य वर्गों की ही तरह स्वच्छकार समाज के लोग भी लाभ उठाएं। छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, आईएएस व पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की कोचिंग में स्वच्छकार समाज के युवा भी बढचढ कर आगे आएं और अपना कॅरियर बनाएं, बजुर्ग पेंशन का लाभ उठाएं। समाज कल्याण मंत्री से आग्रह किया गया कि स्वच्छकार समाज में भी आज तमाम युवा पीएचडी, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अपने माता-पिता के संघर्ष को सार्थक कर रहे हैं, समाज का गौरव बढा रहे हैं, प्रदेश सरकार की ओर इन प्रतिभाओं का भी सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में यूपी डीडी यानि उत्तर प्रदेश दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र, विश्वविख्यात हास्य कवि, व्यंगकार सर्वेश अस्थाना, लखनऊनगर निगम के कई पार्षद मौजूद रहे। सर्वेश अस्थाना ने इस कार्यक्रम को बहुत ही सार्थक और भावुक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि हर इंसान के जीवन में मॉं से बढकर अन्य किसी का योगदान नहीं होता। इस कार्यक्रम में माताओं के पैर पखारकर आयोजकाें ने उन माताओं का नहीं बल्क अपना सम्मान किया है। सर्वेश अस्थाना की हास्य और व्यंग्य की चुटीली कविताओं से पूरा वातावरण ठहाकों से गूंजता रहा। इस कार्यक्रम में रोटी, कपडा बैंक फाउण्डेशन के रिद्धी किशोर गौड, राजेश आनंद का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में यूपी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री डाक्टर राहुल वाल्मीकि, अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार वाल्मीकि, महामंत्री अजय बागडी, लोकप्रिय गायक व संयुक्त मंत्री राकेश लक्खा, संगठन मंत्री मंगल वाल्मीकि, देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष संतोष वाल्मीकि, मंजीत वैद्ध, गौतम वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सलाहकार राजेन्द्र वाल्मीकि, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश वाल्मीकि अटल, नीलमथा वाल्मीकि आश्रम के प्रबंधक चन्द्र कुमार सहित बडी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).