
अंजलि चौरसिया, सहायक आयुक्त (राज्य कर), कानपुर ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
कानपुर | राज्य कर विभाग, कानपुर में कार्यरत सहायक आयुक्त अंजलि चौरसिया ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनर्स चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने 50 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। अंजलि चौरसिया ने 45-49 वर्ष आयु वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की, जो उनकी अद्भुत सहनशक्ति, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल राज्य कर विभाग बल्कि पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंजलि चौरसिया की यह सफलता युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह दर्शाती है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).