
सेवा दिधस के रुप मे मनाया गया राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में उनके संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जनपदों में अनेक जनसेवा कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में व्यापारियों, संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सहभागिता की। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, फल एवं मिष्ठान वितरण, जरूरतमंदों को सहायता सामग्री वितरण तथा अन्य सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन अग्रवाल का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जनहित के प्रति सेवा एवं समर्पण को मजबूत करने का संकल्प दिवस है। उनके नेतृत्व में व्यापारियों के हितों तथा प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित सेवा दिवस कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए माननीय मंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनेक स्थानों पर जरूरतमंदों की सहायता कर सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर लखनऊ में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्री नरेश अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन/पूर्व सांसद, राज्यसभा/पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में एम.एल.सी. अशोक अग्रवाल , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,
सतनाम सेठी , प्रदेश महामंत्री, बृजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा एवं विजय सिंह 'बिन्नू' एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा सरकार और व्यापारी समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन को प्रदेश भर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).