
मंदिर के सामने खुली मीट की दुकान बनी परेशानी का सबब, स्थानांतरण की मांग
लखनऊ | नटखेडा रोड आलमबाग स्थित एक शिव मंदिर और कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में मंदिर के सामने संचालित मीट की दुकान को कश्मकश में उलझे व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों में नाराजगी जता मीट की दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग करते हुए कृष्णा नगर पुलिस से लिखित शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। नटखेडा रोड व्यापारियों व क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि मंदिर के ठीक सामने मीट की दुकान होने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और श्रद्धालुओं को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन दुकान के सामने सड़क पर बकरे व मुर्गे का खून फैला रहने से वातावरण दूषित हो जाता है। इससे मंदिर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। जिसके चलते उन्होंने मंदिर के सामने खुली मीट की दुकान को स्थानांतरण कराने की मांग की है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).