
बिजली कटौती के विरोध मे आलमबाग के व्यापारियों ने किया प्रर्दशन।
लखनऊ। लखनऊ, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों और भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से नाराज व्यापारियों ने रविवार को आलमबाग नटखेड़ा रोड पर प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। बिल संबंधी शिकायतों को लेकर जब वे चंदरनगर उपकेंद्र जाते हैं, तो वहां कोई सुनवाई नहीं होती। आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा और चेयरमैन कमल चौधरी ने मांग की कि बिजली कटौती बंद हो और स्मार्ट मीटर की विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री राजेश बत्रा, राजन सोनकर, संतोष तिवारी, शिवराज भाटिया, अनुज मौर्य, देवेंद्र पाल सिंह उजागर सिंह और मिंटू कृपलानी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).