
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषो को लेकर 23 सितम्बर को रूस के लिये प्रस्थान करेगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
दयाशंकर चौधरी
लखनऊ। रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा (कपिलवस्तु) अवशेषो की
प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। रूस जाने वाले प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेगे। उप मुख्यमंत्री जी प्रतिनिधि मण्डल के साथ 23 सितम्बर को भारत से रूस के लिये प्रस्थान करेंगे।
भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा जताने, उनके विदेशो मे अवशेषो के प्रदर्शनी कराने के लिए प्रधानमंत्री को व इस आयोजन मे विशेष रूप से रुचि लेने व सहयोग प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री उ0 प्र0 को, बड़ी संख्या मे बौद्ध भिक्षुओं द्वारा 22 सितम्बर 2025 को प्रात:9.00 बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास/ कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग लखनऊ पर एक कार्यक्रम कर धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा व आभार व्यक्त किया जायेगा।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).