
स्वदेशी व्यापारी जुटान कल
बजट ,अमेरिकी डील , ई कॉमर्स , स्वदेशी तथा भारतीय नववर्ष आयोजन पर बनेगी रणनीति
लखनऊ | स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सहसंगठक( प्रचारक) सतीश कुमार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित स्वदेशी व्यापारी जुटान में बजट 2026/27, अमेरिकी डील, ई कॉमर्स कंपनियों से खुदरा व्यापार पर पड़ते प्रभाव, स्वदेशी ज्यादा से ज्यादा उपयोग तथा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 को भव्यता से देश भर में आयोजित किये जाने पर कार्ययोजना तैयार करेंगे व्यापारी जुटान कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी अश्वन वर्मा ने बताया की ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में अपराह्न तीन बजे से व्यापारी जुटान कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा इस कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार जगत के साथ साथ समाज के अन्य वर्गों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। जुटान में स्वदेशी अभियान को तेज करने पर चरणबद्ध योजनाएं तैयार करते हुए उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा।
भवदीय
सुरेश छाबलानी





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).