
26 फ़रवरी से शुरू होगा बीबीडी का वार्षिक उत्सव उत्कर्ष-2026
- - 3000 से अधिक प्रतिभागी और 100 से भी अधिक संस्थानों का होगा प्रतिनिधित्व
लखनऊ। बाबू बनारसी दास एजूकेशनल ग्रुप का वार्षिकोत्सव ‘‘उत्कर्ष‘26’’ का आयोजन 26 फरवरी-28 फरवरी, 2026 की अवधि में आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव में बीबीडी एजूकेशनल ग्रुप के लखनऊ कैम्पस के लगभग बीस हजार छात्र-छात्राएं तथा लखनऊ तथा प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों/विश्वविद्यालयों के हजारो छात्र अपनी सहभागिता करेगें। उत्तर भारत के सर्वोत्तम प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने वाले इस उत्सव में तकनीकी, सांस्कृतिक, होटल मेनेजमेंट, खेल, साहित्य, ललित कला एवं मिस्टर एंड मिस उत्कर्ष आदि प्रतियोगिताओं की विभिन्नता देखने को मिलेगी।उत्कर्ष26 का थीम ‘‘विरासत से विकास तक’ है। यह तीन दिवसीय आयोजन बीबीडी एजूकेशनल ग्रुप के शिक्षकों और छात्र-छात्रओं की टीम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस वार्षिकोत्सव के दौरान बड़ी संख्या भाग लेने वाले सहभागियों से कैम्पस में जीवन्तता परिलक्षित होगी। उत्कर्ष‘26 का उद्घाटन दिनांक 26 फरवरी 2026 को मुख्य अतिथि के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया जायेगा। उत्कर्ष‘26 के तीसरे दिन दिनांक 28 फरवरी 2026 को समापन समारोह होगा, जिसके मुख्य अतिथि अलका दास गुप्ता, चेयरपर्सन, बीबीडी एजूकेशनल ग्रुप, विराज सागर दास, प्रेसीडेंट, बीबीडी ग्रुप, देवांशी दास वाइस प्रेसीडेंट एवं सोनाक्षी दास,वाइस प्रेसीडेंट बीबीडी ग्रुप होगें, जिनके द्वारा उत्कर्ष 2026 की विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता टीम को पारितोषिक प्रदान किये जायेगें और सर्वोत्तम प्रस्तुति के लिये चैम्पियनशिप ट्रॉफी भी प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त डॉ अखिलेश दास गुप्ता स्टूडेन्ट ऑफ़ ईयर का पुरुस्कार भी दिया जायेगा। इसमें बीबीडी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेण्ट, डेण्टल सांइसेंज, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, कम्प्यूटर एप्लीकेशनस, लीगल स्टडीज, बेसिक सांइस, ह्यूमनटीज्,एजूकेशन तथा बीबीडीआईटीएम, बीबीडीएनआईआईटी एवं बीबीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).