
पराग का खोवा दिनांक 25 फरवरी से बाजार मेंl
लखनऊ । पराग डेयरी लखनऊ ने होली के पावन अवसर पर उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को देखते हुए 25 फरवरी की प्रातः से अपने अधिकृत बूथों पर स्टीम पद्धति से तैयार पराग खोवा की बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया है। महाप्रबंधक, लखनऊ दुग्ध संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष पराग ने 15 टन खोवा बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष होली के अवसर पर 8 टन खोवा की बिक्री हुई थी। पराग खोवा एक किलो के पैक में 450 रुपये तथा आधा किलो के पैक में 225 रुपये की कीमत पर उपलब्ध रहेगा। होली पर खोवा की अत्यधिक मांग को ध्यान में रखते हुए पराग ने पर्याप्त मात्रा में उत्पादन की तैयारी की है। इसके अतिरिक्त होली के मद्देनज़र देसी घी के रसगुल्ले, गुलाब जामुन, मिल्क केक, कलाकंद आदि अन्य मिठाइयाँ भी पराग के अधिकृत बूथों पर उपलब्ध रहेंगी। त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए पराग डेयरी द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).