
कमल जीत सिंह बने लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा एवं प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कमलजीत सिंह को *लखनऊ व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष* एवं *नाका हिंडोला इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंडल* का अध्यक्ष नियुक्त किया |
इस अवसर पर कमलजीत सिंह ने कहा वो अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा से करेंगे |
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह दुआ, मनमोहन सिंह हैप्पी, विजय सिंह. सुरेश तेजवानी, नीलेश अग्रवाल. तजिंदर सिंह, मन्नू तेजवानी. बाबू भाई, मनीष छाबड़ा, जगप्रीत सिंह, जसकरन सिंह. गगनदीप सिंह. विकास सोनी. सतीश गुप्ता. प्रेम सिंह. राजेश गुप्ता एवं नाका हिंडोला के समस्त व्यापारियों ने कमलजीत सिंह को बधाई दी एवं स्वागत किया |





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).