
इन्फिनिटी कनेक्ट्स ने ‘द ग्रोथ रूम’ का आयोजन किया
100 महिला उद्यमियों के लिए संरचित आर्थिक संवाद
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ की प्रतिष्ठित बिज़नेस नेटवर्किंग कम्युनिटी इन्फिनिटी कनेक्ट्स ने ‘द ग्रोथ रूम’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लार्क्स अवध, लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की लगभग 100 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। ‘Give To Gain’ थीम पर आधारित यह आयोजन पारंपरिक उत्सवों से अलग एक परिणामोन्मुखी आर्थिक संवाद के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सार्थक नेटवर्किंग और व्यवसायिक सहयोग पर चर्चा की।
कार्यक्रम के Health सत्र में अपोलो मेडिक्स, लखनऊ के विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और त्वचा देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉ. दिव्या अरोरा और प्रो. डॉ. विनीता दास ने प्रतिभागियों को संबोधित किया तथा उपस्थित महिलाओं के लिए नि:शुल्क मैमोग्राफी जांच कार्यक्रम की घोषणा की। Wealth सत्र में सीएसपी शुक्ला, संस्थापक वेल्थ बीज़, और डॉ. प्रेरणा ने ‘Hesitation Tax’ विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि आत्म-संदेह और झिझक कैसे महिला उद्यमियों की आर्थिक प्रगति में बाधा बनती है। कार्यक्रम का समापन GAIN मैपिंग सत्र के साथ हुआ, जिसका संचालन डॉ. अर्पिता आनंद ने किया। पैनल चर्चा में विदुषी विजयवर्गीय (ISAK Fragrances) और डॉ. कीर्ति करमचंदानी (HCL Group) ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री जुही सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ, रहीं। इन्फिनिटी कनेक्ट्स की संस्थापक सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि “द ग्रोथ रूम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).