
टाटा मोटर्स संयंत्र में 10 लाखवें वाहन को हरी झंडी दिखाएँगे सीएम योगी
- चिनहट देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स संयंत्र में 15 अप्रैल को सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियाँ पूरी
- लगभग 600 एकड़ में स्थापित टाटा मोटर्स सयंत्र ने अक्टूबर 1992 में अपना पहला कमर्शियल ट्रक किया था असेंबल
संतोष कुमार सिंह
लखनऊ । देवा रोड पर स्थापित टाटा मोटर्स का सयंत्र एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। यहां अब तक 9,99,999 वाहनों की असेंबली पूरी हो चुकी है। आगामी 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पहुंचकर 10 लाखवें वाहन को हरी झंडी दिखाएँगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर यहां तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
चिनहट देवा रोड पर लगभग 600 एकड़ में स्थापित टाटा मोटर्स सयंत्र ने अपना प्रोडक्शन अक्टूबर 1992 में शुरू किया था। 1985 में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण कर टाटा मोटर्स को जमीन आवंटित किया। इस आधुनिक सयंत्र को बनाने का लक्ष्य था कमर्शियल वाहनों, खासकर ट्रक और बसों की असेंबली को बढ़ावा देना। तीन दशकों में इस प्लांट ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 2017-18 में जीएसटी लागू होने और ऑटो सेक्टर में मंदी के कारण उत्पादन 30% गिर गया। कोविड-19 महामारी ने 2020-21 में तो कमर तोड़ दी। लॉकडाउन के चलते तीन महीने प्लांट बंद रहा जिसके कारण सप्लाई चेन बाधित होने से पुर्जों की कमी हुई। लेकिन टाटा मोटर्स ने हार नहीं मानी। इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस करते हुए टाटा मोटर्स ने मार्कोपोली के साथ मिलकर 2022 में EV बसों की असेंबली शुरू की, जो उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए बड़ी सौदा साबित हुआ। टाटा मोटर्स के जुड़े अधिकारी बताते हैं कि कुल 10 लाख वाहनों में 60% कमर्शियल ट्रक, 25% बसें और बाकी स्पेशल व्हीकल का यहाँ असेंबल किया जा रहा है। इस बढ़ोतरी से स्थानीय रोजगार में भी इजाफा हुआ हैं। 15 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन में सीएम योगी टाटा की नई इलेक्ट्रिक ट्रक 'प्राइमा ई.कनेक्ट' को हरी झंडी दिखाएंगे। यह वाहन 300 किमी रेंज वाला है। टाटा मोटर्स के अधिकारियों का कहना है कि अगले दो वर्षों में उत्पादन 15 लाख तक पहुंचेगा। इस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी एन चंद्रशेखरन चेयरमैन टाटा ग्रुप के टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी शामिल होंगे।
नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में रखी गई थी टाटा मोटर्स की आधारशीला
तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में टाटा मोटर्स (टेल्को) की आधारशिला रखी गई थी। यह पहल राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। टाटा मोटर्स से जुड़े एक अधिकारी बताते हैं की जब नारायण दत्त तिवारी जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने तो टाटा मोटर्स सयंत्र का अवलोकन करने पहुंचे थे। हालांकि उनकी यह विजिट ऑफिसियल नहीं थी। वह देव रोड के किसी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। और टाटा मोटर्स को देखकर वह प्लांट देखने को कहाँ था। बताया जाता है कि उन्होंने वहीं से टाटा प्रमुख रतन टाटा से बात की और एक प्लांट उत्तराखंड में स्थापित करने का आग्रह किया, और बाद में उत्तराखंड के पंतनगर में टाटा मोटर्स का एक प्लांट स्थापित हुआ। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी यूपी के पहले मुख्यमंत्री हैं जो इस प्लांट में ऑफिसियल पधार रहे हैं।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).