
गैर जनपद तबादलों के विरोध में 26 मई को कमिश्नर को ज्ञापन देगा मिनिस्टर स्टाफ संघ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में गत वर्ष पदोन्नति के नाम पर कर्मचारियों के गैर जनपदों में किए गए स्थानांतरण के विरोध में प्रांतीय मिनिस्टर स्टाफ संघ ने 26 मई को राज्य जीएसटी आयुक्त डॉ. नितिन बंसल को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य एवं महामंत्री विपिन चौधरी द्वारा आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जनपदों में पद रिक्त होने के बावजूद कर्मचारियों का गैर जनपदों में तबादला किया जाना कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। इस मुद्दे पर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों एवं जोनों के पदाधिकारियों से प्राप्त सुझाव और समर्थन के आधार पर प्रांतीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम में सभी जनपदों एवं जोनों के पदाधिकारियों के साथ प्रभावित कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। संघ ने आयुक्त से वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).