
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद से ही मौसम शुष्क बना हुआ है जिसकी वजह से एक बार फिर से गर्मी बढ़ी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आगामी 48 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी असर पड़ेगा। 17 से 20 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है 15 और 16 अप्रैल को पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
लखनऊ का मौसम: राजधानी लखनऊ में सोमवार को आसमान साफ रहा, बीच बीच में तेज़ रफ़्तार हवा चलने के साथ ही बादलों की भी आवा जाही रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज मंगलवार को मौसम सुष्क बना रहेगा, अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झांसी सबसे गर्म: सोमवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अमेठी जिले में 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है।
आगामी 5 दिनों तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो कि हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).