
24 घंटे बाद यूपी वालों को मिलेगी गर्मी से राहत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले दो-तीन दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है, आसमान साफ है जिसकी वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हुई है दिन में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, तो वहीं अब रातों का सुकून भी छिनने वाला है मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में गर्म रात रहने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के लगभग 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को हल्की राहत जरूर मिलेगी।
यूपी में 3 दिन बारिश का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में 18 से लेकर 20 अप्रैल तक हल्की बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जताई गई है, जिसका प्रमुख कारण पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है।
यूपी के 19 जिलों में रातें गर्म रहने का अलर्ट: मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में राते गर्म रहने की संभावना जताई है।
यूपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चित्रकूट, वाराणसी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना है।
लखनऊ का आज का मौसम: लखनऊ में मौसम शुष्क बना हुआ है दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप खिली रही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहेगा, आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
फतेहपुर रहा सबसे गर्म: उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला बुधवार को सबसे गर्म रहा, जहां पर अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है सबसे कम तापमान सोनभद्र जिले में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है उसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा अगले 5 दिन में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। शुक्रवार को पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).