
अयोध्या में राम मंदिर स्थापना के बाद RSS पहली बार करने जा रहा ये काम
अयोध्या। राम मंदिर की स्थापना के बाद आरएसएस पहली बार एक काम करने जा रही है इसके लिए संगठन ने कार्यकर्ताओं को बुलाया है, कई जिलों में बैठकें हो रहीं हैं। 20 अप्रैल को आरएसएस इस योजना को अमल में लाएगा आखिर क्या है यह योजना चलिए आगे बताते हैं...
दरअसल आरएसएस अयोध्या में पथ संचलन का आयोजन करने जारी है इसमें 1000 से अधिक कार्यकर्ता राम पथ पर कदम ताल मिलाते हुए नजर आएंगे इस आयोजन में 15 उपनगरों में बैठक कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 20 अप्रैल को अयोध्या धाम के राम कथा पार्क से राम मंदिर के मुख्य गेट तक पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित करेगा इस दिन सभी कार्यकर्ता एक स्थान पर पहुंचकर आयोजन में शामिल होंगे इसमें प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
रामलला नगर के प्रचारक जयरामदास ने बताया कि समाज में संघ के प्रति जागरुकता और समाज में सभी जाति संप्रदाय को एकजुट करने के उद्देश्य से यह संचालन का आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया किया प्रत्येक वर्ष के तहत इस कार्यक्रम को किया जाएगा पहले या कार्यक्रम नगर क्षेत्र में आयोजित होते रहे हैं लेकिन इस बार अयोध्या की भव्यता और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सरयू तट से राम मंदिर तक इस संचालन की योजना तैयार की गई है लगभग 4 किलोमीटर तक पदयात्रा की जाएगी।
त्रिशूल दीक्षा का होगा आयोजनः रामनगरी में जागरूकता अभियान के तहत दूसरे दिन भी संघ के अनुशागिक संगठन विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा त्रिशूल दीक्षा अभियान चला रह है इस अभियान के माध्यम से लोगों को धर्म व संस्कृति की रक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आगामी 21 अप्रैल को इस अभियान के तहत संकल्प सभा का भी आयोजन होगा इसमें लोगों को धर्म व संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल करने का लक्ष्य है।
विहिप जिले में त्रिशूल दीक्षा अभियान को लेकर प्रखंड व नगर स्तर पर रजिस्ट्रेशन करा रही है। विहिप के दो सौ से अधिक कार्यकर्ता प्रखंड व नगर स्तर पर जाकर लोगों को इस अभियान के मायने समझा रहे हैं उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं इसके लिए कार्यकर्ताओं की टीम लोगों का रजिस्ट्रेशन करा रही है। विहिप के धीरेश्वर वर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के क्रम में लोगों का नाम, पता आदि नोट किया जा रहा है 21 अप्रैल को त्रिशूल दीक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).