- डायल 112 में प्रियंका करती थी नौकरी
- मौत के कारणों की जानकारी में जुटी चिनहट पुलिस
लखनऊ। चिनहट कोतवाली क्षेत्र के कठौता झील में रविवार दोपहर एक युवती का शव उतराता मिला। युवती के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले। घटनास्थल से कुछ दूरी पर झील के किनारे उसका हवाई चप्पल पड़ा मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने गोतखोर की मदद से उसका शव झील से बाहर निकाला। शव की पहचान सीतापुर जिले के करसंडा थाना संधना निवासी 25 वर्षीय प्रियंका कन्नौजिया के रूप में हुई है। युवती ने सुसाइड किया कि उसकी हत्या की गई यह पोस्टमार्टम के बाद की पता चलेगा।
रविवार दोपहर चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित कठौता झील में एक युवती का शव उतराता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की सूचना मिलने के बाद चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। पुसिस युवती की शिनाख्त में जुटी थी। इसी दौरान चिनहट के कमता निवासी प्रियांशु रावत मौके पर पहुंचा और शव की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका कन्नौजिया निवासी जनपद सीतापुर के रूप में की। प्रियांशु रावत ने बताया कि वह पिछले छह साल से प्रियंका को जानता है। उसने यह भी बताया कि चिनहट क्षेत्र स्थित गंगा विहार कालोनी में वह किराए के मकान में रहती थी। प्रियंका डायल 112 में नौकरी करती थी। एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि इस मामले की जानकारी घरवालों को दे दी गई है। फिलहाल प्रियंका की जान कैसे गई क्या उसने सुसाइड किया या फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को इस मामले में पोस्टमार्टम का इंतजार है। प्रियंका और प्रियांशु के बीच शनिवार रात तीन बजे फोन पर बात हुई है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).