
नई साप्ताहिक रेल सेवा को रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह दिखाएंगे हरी झंडी
दया शंकर चौधरी
* यह नई रेल सेवा सिख तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी
* नई साप्ताहिक रेल सेवा नांदेड़, एक प्रमुख सिख तीर्थ स्थल ( हजूर साहिब गुरुद्वारा ) को जोड़ती है
* नई ट्रेन संख्या 14622/14621 फिरोजपुर- हजूर साहिब नांदेड़ फिरोजपुर- साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरूआत
नई दिल्ली। रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह फिरोजपुर कैंट जंक्शन से नांदेड़ नई साप्ताहिक रेल सेवा को 13 जून को फिरोजपुर कैंट जंक्शन से हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई साप्ताहिक रेल सेवा नांदेड़, एक प्रमुख सिख तीर्थ स्थल (हजूर साहिब गुरुद्वारा) को जोड़ती है।
फिरोजपुर कैंट - नांदेड़ के बीच यह नई साप्ताहिक ट्रेन पंजाब से हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएगी, यात्रा के समय को कम करेगी और पंजाब क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देगी क्योंकि माल का परिवहन आसान होगा। नई ट्रेन शुरू होने से आम जनता, छात्रों, श्रमिकों और वरिष्ठ नागरिकों को किफायती किराए पर लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए रेल संपर्क मजबूत होगा। पहले यात्रियों को ट्रेन बदलनी पड़ती थी लेकिन अब यह सीधी ट्रेन सेवा यात्रा को आसान बना देगी।
फिरोजपुर कैंट से नांदेड़ साहिब के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी और रविवार को सुबह 3:00 बजे नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन रविवार को नांदेड़ से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन मंगलवार को सुबह 04.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। ट्रेन 2020 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और भटिंडा, रोहतक, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा, भोपाल, भुसावल आदि सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).