लखनऊ व्यापार मंडल के स्नेह मिलन मे भामा शाह सम्मान से नवाजी गयी कई विभूतियां
पवन मनोचा,राजेन्द्र अग्रवाल को मिला भामाशाह सम्मान
रविन्द्र प्रकाश
लखनऊ। गुरुवार को लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन रामलीला ग्राउंड, ऐशबाग, में अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कुशलतापूर्वक निभाया गया।
कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री प्रियंक गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम ने उपस्थित सभी व्यापारियों का गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत किया तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी आगंतुक व्यापारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक खरे, अनुराग मिश्र एवं उमेश शर्मा द्वारा मंडल के मुख्य संरक्षक बनवारी लाल कंछल , संरक्षकगण हरिश्चंद्र अग्रवाल, सुधीर शंकर हलवाशिया, वासुदेव चावला, डॉ. जगदीश अग्रवाल, राजेश बत्रा, गणेश बंसल, विजय छाबड़ा, मदन गोपाल गुप्ता,सुरेश कंछल, गोपाल अग्रवाल, विजय अग्रवाल सहित अन्य संरक्षक सदस्यगणों को अंगवस्त्र एवं भामाशाह सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा द्वारा चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल को भी अंगवस्त्र एवं भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सदन को अवगत कराया कि लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव आगामी माह में प्रस्तावित हैं, जिनकी तिथियों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी और यह भी कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। संगठन की शक्ति उसकी एकता में निहित है और आने वाले समय में मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं बल्कि व्यापारियों का परिवार है, जो हर संघर्ष और हर परिस्थिति में अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहता है।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा जी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक व्यापारी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और आगामी चुनाव संगठन को और अधिक लोकतांत्रिक व सशक्त बनाएंगे।
कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक खरे, उमेश शर्मा एवं अनुराग मिश्र जी ने संयुक्त रूप से कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन से निरंतर संवाद बनाए रखेगा और किसी भी अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, पवन मनोचा, देवेंद्र गुप्ता, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, श्री अभिषेक खरे, सतीश अग्रवाल, अनिल बजाज, श्री अशोक मोतियानी, भारत भूषण गुप्ता, राजेंद्र सिंह दुआ, रामकुमार वर्मा, उत्तम कपूर, देव कुमार शुक्ला, अरुण अवस्थी, नीरज जौहर, अजय कुमार पिपलानी, सुरेश कुमार, केदार बाजपेई, रविंद्र गुप्ता, श्याम कृष्णानी, विनोद माहेश्वरी, आरिफ खान, इरफान अंसारी, परवेज, नितिन जैन, अभिषेक कुमार, लोकराम अग्रवाल, मनोज हवेलिया, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र नाथ अग्रवाल, सौरभ शर्मा, दीपक सहगल, गौतम आहूजा, सचिन रस्तोगी, विनय शुक्ला, अजय गुप्ता, सुमेश मिश्र, साकेत शर्मा, तौहीद सिद्दीकी, श्री नजमी, श्री अचल मल्होत्रा, श्री नीरज गुप्ता, श्री कुश मिश्र, श्री लल्लन यादव, श्री सुधीर कुमार, श्री अभिषेक यादव, श्री सचिन कंछल, श्री सुशील तिवारी, श्री धीरेंद्र सोनी, श्री सतीश चंद्र मिश्र, श्री निलेश अग्रवाल, श्री विनय गुप्ता, श्री विजय निवार्ण, श्री जे.एस. सेठी, श्री जितेंद्र प्रसाद कनोजिया, श्री सुरेश कुमारी, श्री प्रमोद अवस्थी, श्री एम.के. शुक्ला, श्री संजीव झींगारन, श्री राजदीप छाबड़ा, श्री रंजीत गुप्ता, श्री दीपक बाजपेई, अनुराग साहू सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).