
इसरो ने फिर स्पेस में कर दिखाया बड़ा कारनामा
लखनऊ। इसरो ने एक बार फिर से अंतरिक्ष में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसरो ने अपने स्पैडेक्स मिशन के तहत दूसरी पर सैटेलाइट्स की डॉकिंग कराने में सफलता हासिल की है। परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
उपग्रहों की दूसरी डॉकिंग सफल
जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अगले दो सप्ताह में आगे के प्रयोग होंगे। उन्होंने कहा- यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपग्रहों की दूसरी डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। जैसा कि पहले बताया गया था, PSLV-C60 / स्पैडएक्स मिशन को 30 दिसंबर 2024 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसके बाद उपग्रहों को पहली बार 16 जनवरी 2025 को सुबह 06:20 बजे सफलतापूर्वक डॉक किया गया और 13 मार्च 2025 को सुबह 09:20 बजे सफलतापूर्वक अनडॉक किया गया। अगले दो सप्ताह में आगे के प्रयोगों की योजना बनाई गई है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).