
राज्य कर विभाग के 200 अधिकारियों को पदोन्नति का इंतजार
रवींद्र प्रकाश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के 200 अधिकारियों को पदोन्नति का इंतजार है यह वह अधिकारी हैं जिनको जुलाई में ही पदोन्नति मिल जानी थी लेकिन आज तक नहीं मिल सकी इसमें वर्ष 2014-15 बैच के 55 से 60 राज्य कर अधिकारी शामिल है। सरकारी सेवाओं में पदोन्नति सबसे महत्वपूर्ण होती है और अगर इसमें ही विलंब होने लगे तो बेचैनी होना लाजमी है राज्य कर विभाग के अधिकारियों की पदोन्नति न होने से उनमे घोर निराशा का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक द्वारा हर हाल में 15 सितंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए डीसी कमेटी की बैठक कराई जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जनवरी माह समाप्त होने को है लेकिन आज तक राज्य कर अधिकारियों, सहायक व उपायुक्त अधिकारियों की पदोन्नति नहीं हो सकती। राज्य कर अधिकारियों की पदोन्नति न होने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि सहायक आयुक्त से उपयुक्त पदों के लिए पदोन्नति नहीं हो सकी जिस पद न खाली होने के कारण राज्य कर अधिकारियों की भी पदोन्नति रुक गई। जबकि इन राज्य कर अधिकारियों की 10 साल की सेवाएं पूर्ण हो चुकी हैं ऐसे में उनको किसी शिथिलता की आवश्यकता भी नहीं है। 1 जुलाई से नया सत्र शुरू हो जाता है वर्तमान समय में 26 27 चल रहा है और जुलाई में फिर से नया सत्र शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक पदोन्नति नहीं हो सकी है हैरत की बात यह है कि इस आईएएस संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति पहली जनवरी तक हर हाल में हो जाती है लेकिन विभाग के अधिकारियों की समस्या को गंभीरता से सुनने वाला कोई नहीं है । जिससे अधिकारियों को समय से पदोन्नति न मिलने से उनको वित्तीय नुकसान भी हो रहा है राज्य सरकार को इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दखल किए जाने की जरूर विभाग में महसूस की जा रही है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).