बुंदेलखंड और बीड़ा (BIDA) को मिलेगी सुपर-स्पीड : झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को योगी कैबिनेट की मंजूरी, ₹7,968 करोड़ होंगे खर्च
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिपरिषद ने 'बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण' (BIDA), झांसी डिफेंस कॉरिडोर और जनपद झांसी के प्रमुख स्थलों को प्रदेश एवं देश के अन्य हिस्सों से सुरक्षित व द्रुतगति से जोड़ने के लिए झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के विकास प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
रूट और अलाइनमेंट
यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के चैनेज 170+300 (ग्राम फूलपुरा, जनपद जालौन) से प्रारंभ होगा। यहाँ से वाया डिफेंस कॉरिडोर नोड (गरौठा के निकट) होते हुए यह उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (NH-44) पर स्थित अम्बाबाई (जनपद झांसी) पर समाप्त होगा।
लागत, लंबाई एवं प्रभावित क्षेत्र
प्रस्तावित लंबाई: 106.30 किलोमीटर
अनुमानित लागत: ₹7,968.30 करोड़ (पूरा व्यय भार उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी, केंद्र की कोई वित्तीय भागीदारी नहीं है)
शामिल जिले व तहसीलें: जालौन (तहसील सदर, उरई) तथा झांसी (तहसील गरौठा, टहरौली, मोठ एवं झांसी प्रथम)
निर्माण मॉडल: परियोजना को EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) पद्धति पर 02 पैकेजों में विकसित किया जाएगा।
हाई-टेक डिजाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर
लेन व स्पीड: 06 लेन प्रवेश-नियंत्रित (Greenfield Expressway), जिसे 08 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। गाड़ियों की डिजाइन स्पीड 120 किमी/घंटा तय की गई है।
भूमि अधिग्रहण (ROW): 110 मीटर चौड़ाई में भूमि क्रय/अधिग्रहण किया जाएगा।
पुल व ओवरब्रिज: परियोजना के तहत 03 दीर्घ सेतु, 39 लघु सेतु, 06 फ्लाईओवर, 02 रेलवे ओवरब्रिज (ROB), 71 अंडरपास और 165 पुलियों का निर्माण होगा।
सुविधाएं व फेंसिंग: 05 स्थानों पर इंटरचेंज, 02 जन-सुविधा परिसर, स्टैगर्ड सर्विस रोड तथा सुरक्षा हेतु दोनों ओर RCC पैनल वॉल द्वारा फेंसिंग का कार्य किया जाएगा।
आर्थिक एवं औद्योगिक महत्व
झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बीड़ा क्षेत्र और डिफेंस कॉरिडोर में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही झांसी और जालौन के निवासियों को सुगम व द्रुतगामी यातायात की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह
टॉप रीड्स

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).