बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

शैलेन्द्र सिंह
भीमपुरा। बालिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर स्थित हनुमान चट्टी के पास सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, हनुमान चट्टी के समीप कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से चार युवक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रंजीत कुमार और अनुराग कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बिजली की चपेट में आए दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से बलिया, देवरिया, मऊ, लखीमपुर खीरी, बहराइच और सहारनपुर जिलों में बिजली कड़कने और तेज बारिश का अलर्ट दोपहर में ही जारी किया गया था।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Surprise Fortress Check Conducted at Gorakhpur Junction to Ensure Safe and Hygienic Catering

50 साल का सफर पूरा करेगा यूपी लोक आयुक्त संगठन, CM योगी करेंगे स्मारिका का विमोचन

जलभराव और बिजली संकट पर मंत्री ए.के. शर्मा सख्त, बोले- लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं
टॉप रीड्स

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

फटे टायर के साथ फॉर्च्यूनर लेकर भागा युवक, कार में बेहोश मिली युवती, चिनहट में मचा हड़कंप

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं तो संस्थान की साख पर संकट, सीएम योगी ने दी नसीहत

राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने बांधा समां, मयूर नृत्य और कृष्ण लीला से भक्तिमय हुआ चिनहट

Seminar on Provident Fund Matters for Contractual Employees Held at NER Lucknow Division

बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों पर योगी सरकार का फोकस, त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे दुरुस्त




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).